झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर में मचा हड़कंप: ब्रिटेन से जमशेदपुर आए छह लोग कोरोना जांच के बाद किए गए आइसोलेट

ब्रिटेन से छह लोगों के जमशेदपुर शहर पहुंचने की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विशेष टीम गठित की गई और उन छह लोगों को पता ढूंढकर निकाला गया। सबों को अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।

जमशेदपुर। ब्रिटेन में कोरोना के साथ-साथ नया वायरस स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। इसी बीच ब्रिटेन से छह लोगों के जमशेदपुर शहर पहुंचने की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विशेष टीम गठित की गई और उन छह लोगों को पता ढूंढकर निकाला गया।

इसके बाद सभी के घर टीम पहुंची और उन सभी का नमूना लिया गया। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए कुल 34 लोगों का भी नमूना लिया गया। देर शाम सभी की रिपोर्ट आई जिसमें किसी भी व्यक्ति में कोरोना होने की पुष्टि नहीं हुई है, जो शहर के लिए राहत की बात है। फिर भी विभाग कोई रिस्क लेना नहीं चाहता और सभी को सावधानी के तौर पर अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।