झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर में कोरोना बेकाबू : आज मिले 1160  चार की मौत

जमशेदपुर में कोरोना बेकाबू : आज मिले 1160  चार की मौत

 

जमशेदपुर:झारखंड के पूर्वी सिहभूम जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे है। आज भी कोरोना से चार लोगो की मौत हो गई है।पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार आज जमशेदपुर मे कोरोना पोजिटिव के1160  मामले सामने आए है।  इसके साथ जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या बढकर 4696 हो गई है। उधर दुसरी ओर आज स्वस्थ होने पर 272 लोगो को छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावे चार लोगो की मौत हो गई है। वहीं इसे लेकर जिला प्रशासन काफी सर्तक हो गया है

वही बढते केसों को देखते हुए उपायुक्त सूरज कुमार ने लोगो से अपील की है कि बिना काम का घरों से लोग नहीं निकलें। निकलें भी तो कोविड को लेकर राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन जरूर करें।मास्क जरूर लगाएं।