झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के स्वागत में एक लाख लोगों को न्योता भेजा जाएगा – रमा खलको संयोजक जमशेदपुर लोस क्षेत्र

जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के स्वागत में एक लाख लोगों को न्योता भेजा जाएगा – रमा खलको संयोजक जमशेदपुर लोस क्षेत्र

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र समन्वय समिति, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड संगठन प्रभारियों का आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का आगमन जमशेदपुर में *भारत जोड़ो न्याय यात्रा* के तहत हो रहा है। जिसमें व्यापक रूप से लोगों को शामिल कराने हेतू निम्नलिखित सूची को प्रखण्ड अध्यक्ष के माध्यम से तत्काल प्रभाव से तैयार कर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में प्रेषित करने का दिशा-निर्देश संयोजक रमा खलको एवं जिलाध्यक्ष ने दिया ।
1) सभी कम्पनी के युनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी,
2) सभी सामाजिक संगठन,
3) इंडिया गठबंधन के सभी नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता,
4) सभी धार्मिक संस्थान,
5) सभी समाजवार संस्थाएं,
6) सभी खेल संस्थान,
7) सभी SHG के पदाधिकारी एवं सदस्य,
8) सभी शैक्षणिक संस्थान,
9) सभी ग्राम प्रधान,
10) सभी 231 मुखिया,
11) जिला परिषद,
12) पंचायत समिति सदस्य,
13) वार्ड सदस्य,
14) सभी वरिष्ठ नागरिक समिति,
14) सभी कालेज के छात्र एवं छात्राएँ,
15) कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता,
16) जिला पदाधिकारी,
17) सभी प्रखंड पदाधिकारी,
18) सभी मंडल पदाधिकारी’
19) अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी,
20) कांग्रेस पार्टी के सदस्यों,
21) प्रखण्ड क्षेत्र के गणमान्य एवं संस्थान जिन्हें निमंत्रण देना चाहिए,
22) सांस्कृतिक कला, वाद्य एवं नृत्य ग्रुप,
23) सभी कालेज के छात्र एवं छात्राएं ,
24) प्रखण्ड क्षेत्र के हाट-बाजार के व्यवसायी,
25) मिनी बस एसोसिएशन,
26) ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन,
27) टेम्पो युनियन,
28) असंगठित कामगार युनियन एवं कर्मचारी,
29) सभी दिहाड़ी कामगार,
30) जमशेदपुर के सभी उधोगपति,
31) बैंककर्मी, आंगनबाड़ी, मनरेगाकर्मी,
32) पूर्व सैनिक, पूर्व सिपाही, पूर्व भारत सरकार एवं राज्य सरकार के पदाधिकारी एवं कर्मचारी,
उपरोक्त सूची अविलंब तैयार कर के जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें (सूची में नाम, पता, मोबाइल नंबर, संस्था, पद) लिखें।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि *भारत जोड़ो न्याय यात्रा* में सभी को न्योता सम्मान के साथ भेजा जाए, कोई वंचित ना रहे। सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारी प्रखण्ड क्षेत्र में प्रवास कर *प्रेस वार्ता आयोजित करें* तथा *भारत जोड़ो न्याय यात्रा* कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को आमंत्रित करें।
बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
बैठक में संयोजक रमा खलको, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, माननीय मंत्री के प्रतिनिधि मनोज झा, सांसद श्रीमति गीता कोड़ा के प्रतिनिधि मोनू झा, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, जसाई मार्डी परविंदर सिंह धर्मेंद्र सोनकर रविंद्र कुमार झा देबू चटर्जी सुरेश धारी के के शुक्ला गोपाल प्रसाद खगेन चंद्र महत्व राकेश तिवारी श्रीमती जेब खान प्रिंस सिंह सनत चक्रवर्ती कार्टून परितोष सिंह कमलेश कुमार पांडे एल बी सिंह अमरजीत नाथ मिश्रा रियाजुद्दीन खान राकेश्वर पांडे ज्योतिष कुमार यादव अशोक कुमार सिंह सेवा दल अरविंद साहू सेवा दल महिला बैंक रीता शर्मा महिला कांग्रेस नालनी कुमारी एनएसयूआई सचिन कुमार सिंह ओबीसी विभाग दिवेश राज आदिवासी कांग्रेस हेमेंद्र हांसदा प्रोफेशनल कांग्रेस अफसर इमाम सुरेंद्र शर्मा ओबीसी विभाग नगर प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड संगठन प्रभारी में साकची प्रखंड धर्मा राव गोलमुरी प्रखंड अतुल गुप्ता ज्योति मिश्रा पदमा सुनाई प्रतिनिधि राजकुमार दास बिरसानगर संजय घोष सुनील कुमार लाली टेल्को प्रखंड राजेश कुमार जमशेदपुर ग्रामीण आशीष ठाकुर जुगसलाई कैसर आलम अंसारी अपर्णा गुहा पोटका संगठन प्रभारी रामदास चौधरी घाटशिला अध्यक्ष सेट संगठन प्रभारी राज किशोर प्रसाद गुड़ा बांदा प्रखंड संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह बहरागोड़ा प्रखंड प्रतिनिधि दीपक कुमार दंडपटर प्रखंड संगठन प्रभारी अंसार खान गोदाम प्रखंड संगठन प्रभारी मोहनलाल बनर्जी जिला उपाध्यक्ष में आनंदमय पात्रों बृजेंद्र तिवारी संजय सिंह आजाद सफी अहमद खान संजय तिवारी कोषाध्यक्ष अब्दुल सलीम खान फिरोज खान मुख्य रूप से शामिल हुए।
भारत जोड़ो यात्रा में अनुशासन के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर सहमती तय की गई।