झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य का प्रारंभिक प्रशिक्षण का तृतीय बैच शुरू

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम के बचपन के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों को 2:30 बजे तक बंद रखने का एवं सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया है।

ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य का प्रारंभिक प्रशिक्षण का तृतीय बैच शुरू

सरायकेला खरसावां – सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का तृतीय बैच को प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम 20 जनवरी, 22 जनवरी और 24 जनवरी 2023 को होगा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, राज प्रशिक्षक रंजीत आचार्य, संस्था के प्रशिक्षक सरोज एक्का और अमलेश सिंह, प्रखंड समन्वयक भूपेंद्र महतो ने संयुक्त रूप से किया| इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के पांच पंचायत यानी पठानमारा, मुरकुम, नवागांव छोटादवाना, ऊपरदुगनी के सभी वार्ड सदस्य भाग लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को झारखंड सरकार पंचायत राज विभाग और सॉल्यूशन संस्था जमशेदपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है| वार्ड सदस्य के प्रारंभिक प्रशिक्षण में लगभग 53 प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में 73वां संविधान संशोधन के प्रमुख बातों पर समझ, वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्यों की भूमिका, अनुसूचित क्षेत्र और सामान्य क्षेत्र के ग्राम सभा पंचायत जनप्रतिनिधि के नेतृत्व क्षमता, ग्राम पंचायत की संरचना, ग्राम पंचायत के कृत व स्थाई समितियां पर चर्चा, सतत विकास के लक्ष्य व थीम, ग्राम पंचायत में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, विभिन्न विभागों द्वारा प्रायोजित कोष कर्मी एवं कार्य की समझ आदि विषय पर सॉल्यूशन संस्था जमशेदपुर के प्रशिक्षक सरोज एक्का, अमलेश सिंह व ओम शरण प्रसाद के द्वारा दिया जा रहा है| इस माह में सरायकेला प्रखंड के बाकी सभी पंचायत के वार्ड सदस्य का परीक्षण क्रमशः पहले वह दूसरे बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम हो चुका है यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आखिरी पांच पंचायत के वार्ड सदस्यों का हो रहा है|