झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जल सहियाओं ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त के कार्यालय जाकर उपायुक्त  से मिल कर सारी जानकारी देकर ज्ञापन सौंपा

सरायकेला खरसावां – कुक्कुरु प्रखंड और नीमडीह प्रखंड के जल सहियाओं को 6 दिसम्बर 2022 के बाद बकाया मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जा रहा है, इसी कारणवश आज जल सहियाओं ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त के कार्यालय जाकर उपायुक्त  से मिल कर सारी जानकारी देकर ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रूप से सुलेखा गोस्वामी, अम्बिका महतो, मंजू सिंह मुण्डा, सोमवारी महतो, रेखा महतो, बुधनी हांसदा आदि उपस्थित थे।