जिला स्तरीय संगठनात्मक सशक्तिकरण की बैठक सुरदा मुसाबनी प्रखण्ड के अन्तर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय संगठनात्मक सशक्तिकरण बैठक 22 मार्च को सुबह 11:00 बजे, SCS-B1 न्यु टाऊन सिप, नियर सेंट्रल स्कूल, सुरदा, बी टाईप, (मुसाबनी) परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए। बैठक में उपस्थित अतिथि, वरीय नेता एवं कांग्रेसजनों का स्वागत मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार साह ने किया। संगठनात्मक बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस लगातार तीसरी बैठक ग्रामीण क्षेत्र में कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण प्रखण्ड क्षेत्र के कांग्रेसजनों को एक स्थान पर आसानी से मिल कर विचार विमर्श करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके। कांग्रेस पार्टी इस जिले से हर हाल में कांग्रेस का सांसद जिता कर राहुल गाँधी के हाथ को मजबूत करेगी।
मैं जिला कांग्रेस के द्वारा सभी प्रखण्ड अध्यक्षगण को निर्देशित कर रहा हूँ कि जल्द से जल्द सशक्त और जुझारू प्रखण्ड पदाधिकारियों को कमिटी में समायोजित करें। मण्डल कांग्रेस कमिटी, पंचायत कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों का गठन 95 प्रतिशत हो गया है, उन कमिटियों का कार्यकारिणी का गठन करें। पंचायतवार वरीय कांग्रेस नेताओं को संगठन प्रभारी नियुक्ति करें, इस कार्य में प्रखण्ड प्रभारीगण पूरी तत्परता से करें। पंचायत कमिटी का स्वरूप गठन कर बुथ अध्यक्षों का चयन कार्य प्रारंभ करें। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने घोषणा किया कि मैं सुरदा जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह दो दिन बैठने का कार्य करूंगा। जहाँ ग्रामीण क्षेत्र के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागणों से मिल कर विचार विमर्श तथा समस्याओं के समाधान का प्रयास करूँगा। अगामी बैठक पोटका प्रखण्ड, घाटशिला प्रखण्ड क्षेत्र में क्रमवार आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुसाबनी और घाटशिला के माइंस क्षेत्र में मजदूरों के समस्याओं के समाधान में कांग्रेस पार्टी हमेशा साथ रहेगी, उन्हें हर न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करेगी। मोदी सरकार के राज में कर्मचारी और मजदूरों के विरुद्ध में खिलवाड की जा रही है। अब समय आ गया है कांग्रेस को मजबूत करें और भाजपा को ऊखाड फेंके। जब से युनियन अध्यक्ष के रूप में अखिलेश्वर सिंह मजदूर हित में कार्य कर रहे है। तब से मजदूरों के हित में सकारत्मक कार्य हुए है, जल्द ही अच्छे समाचार मजदूर भाईयों को मिलेंगे।
बैठक के उपरांत कैम्प कार्यालय का विधिवत उदघाटन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।
बैठक में प्रदेश सचिव काल्टू चक्रवर्ती, सुबोध सिंह सरदार, सामंता कुमार, फकीर चन्द्र अग्रवाल, ब्रजेन्द्र तिवारी, मकरा पातर, सत्यजीत सीट, प्रखण्ड अध्यक्ष पोटका सौरभ चटर्जी, धालभूमगढ प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष संजय साह, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर,प्रखण्ड प्रभारी में शत्रुघन प्रसाद, पवन कुमार बबलू, भरत सिंह, अजय मंडल, कमलेश कुमार कांग्रेस नेता में राजकिशोर सिंह, नलिनी सिन्हा, रंजीत सिंह, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग ने संगठन सशक्तिकरण के विषय पर विचारों को रखा।
बैठक में मुख्य रूप से आनन्द मय पात्रा, रमेश पासवान, राम कुमार, हाँसू गायन, संजय प्रसाद अधिवक्ता, ज्योति मिश्र, रानी राव, अजय मिश्र, राजीव मिश्र, रंजीत झा, शशी कुमार, पुराना चन्द्र, एच पातर, आर पी श्रीवास्तव, अशोक सिंह, गुरूपदो गोराई, वैधनाथ हाँसदा, मो शाहनवाज आलम, कृष्णा चंद्र पातर, शैलेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुशील कुमार घोष, मालती मुण्डा, जादु बास्के, लोंगो सोरेन, शंकर गोप, शंकर बेरा, लासा मुर्मू, लालटू दास सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण चंद्र बाग ने दिया।
सम्बंधित समाचार
एक्सएलआरआइ में जुटेंगे देश और दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में साकची गोल चक्कर के समक्ष गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया
गोविंदपुर में बसंती दुर्गापूजा का हुआ भूमिपूजन