झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आज आकाशवाणी चौक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की तस्वीर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल  के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आज आकाशवाणी चौक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की तस्वीर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल  के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी  के भारत जोड़ो जात्रा के ऐतिहासिक सफलता और कश्मीर में उसके समापन के उपलक्ष्य में आज आकाशवाणी चौक पर जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव कांग्रेस  अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा  विश्व के इतिहास का अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा के रूप में भारत के इतिहास में दर्ज की जाएगी राहुल गांधी  के साथ लाखों की संख्या में देशवासियों ने यात्रा से जुड़ कर के भारत जोड़ो के मूल उद्देश्यों को चरितार्थ कर दिया

कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी  के भारत जोड़ो यात्रा  ने देश में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने एवं धार्मिक मतभेदों को कम करने में भूमिका निभाई है
आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी एवं जीत हासिल करेगी
जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सरायकेला खरसावां जिले के गांव-गांव तक ले जाया जाएगा

प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देशवासियों एवं मोदी सरकार को करारा जवाब देते हुए बताया कि देश के जनमानस आज भी राहुल गांधी के साथ हैं और राहुल गांधी देश के भावी भविष्य है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राकेश तिवारी,नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ,गंभीर प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह, बृजेश सिंह ,बब्बन खान, प्रमोद सिंह, महेश राम ,मंजू सिंह, वैजयंती बारी, सविता साहू ,उद्योग प्रकोष्ठ के नरेश कुमार सिंह ,सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, अमन पांडे ,रमेश बालमुचू, शशी सिंह ,मोहन पाठक ,एसडी मिश्रा , अजय महतो,विनय झा ,मुकेश श्रीवास्तव, राहुल कुमार, दीपू ठाकुर ,रवि कुमार,अरुण पांडे समेत काफी संख्या में कांग्रेसी एवं आमजन उपस्थित रहे।
सरायकेला खरसावां से भारत जोड़ो यात्रा में यात्री के तौर पर शामिल होने वाले जगदीश नारायण चौबे  को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।