जमशेदपुर- जिला कांग्रेस के महासचिव सह समाजसेवी अजय मिश्रा के आकस्मिक निधन पर बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित परशुराम भवन में एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित सैकड़ों लोगों ने बारी-बारी से अजय मिश्रा के चित्र पर अगरबत्ती दिखाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किया इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अजय मिश्रा के बारे में विस्तृत रूप से बताया
इस दौरान जमशेदपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि उनकी कमी को भविष्य में कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को हर संभव अपना साथ देने की बात भी कहा।वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अजय मिश्रा के प्रतिमा लगाने की बात कही है। समाजसेवी डीके मिश्रा, भोला झा एवं अनिल सिंह ने स्वर्गीय अजय मिश्रा को एक सामाजिक व्यक्ति बताया
इस मौके पर मुख्य रूप से जितेंद्र प्रसाद, रमन खान, सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, डी के मिश्रा, श्री राम सिंह, अनिल सिंह, भोला झा, नलिनी सिंहा, पूजा सिंह, अजीत मिश्रा, उमेश,प्रेम, मनोज झा, बृज तिवारी, मुन्ना मिश्रा, विमलेश उपाध्याय, खगेन चंद्र महतो, संजय आजाद, विजेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
बागबेड़ा थाना पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत सोमायझोपड़ी विजय अखाड़ा के तत्वावधान ध्वज पूजा कर ध्वज को पूरे मंत्रो उच्चारण एवं विधि विधान के साथ खड़ा किया गया
माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण की जयंती सह आश्रम का 86 वां वार्षिक उत्सव शुरू भगवान रामकृष्ण धार्मिक एकता का प्रतीक है- उदय महाराज
शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में ज्वारा पूजा में अष्टमी पर हुवा हवन, कन्या पूजन महिलाओं ने किए दर्शन ज्वारा पूजा समाज का पारंपरिक और संस्कृति का वाहक पर्व है- रघुवर दास