झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण की जयंती सह आश्रम का 86 वां वार्षिक उत्सव शुरू भगवान रामकृष्ण धार्मिक एकता का प्रतीक है- उदय महाराज

माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण की जयंती सह आश्रम का 86 वां वार्षिक उत्सव शुरू भगवान रामकृष्ण धार्मिक एकता का प्रतीक है- उदय महाराज

पोटका -आज माताजी आश्रम हाता में चार दिवसीय रामकृष्ण जयंती सह माताजी आश्रम का 86 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से शुरू हुआ इस अवसर पर प्रभाती कीर्तन,चंडी पाठ, ठाकुर मां और स्वामीजी की विशेष पूजा हुई।सुनील कुमार दे ने पतित पावन श्रीरामकृष्ण लीला गीत प्रस्तुत किया रामकृष्ण जीवनी और वाणी को लेकर आलोचना सभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवघर रामकृष्ण मठ के प्रधान उदय महाराज,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मेनका सरदार,पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल,रामगढ़ आश्रम के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र आदि उपस्थित थे।अतिथियों के स्वागत के बाद धूप दीप प्रज्वलित कर के उदय महाराज ने उत्सव का शुभारंभ किया।दुलाल मुखर्जी ने स्वागत भाषण दिया।रेवा बनर्जी ने स्वागत संगीत प्रस्तुत किया।शंकर चंद्र गोप आश्रम के वार्षिक रिपोर्ट देते हुए रामकृष्ण का आदर्श पर प्रकाश डाला।सुधांशु मिश्र,करुणामय मंडल,मेनका सरदार और विश्वामित्र खंडायत ने अपने अपने विचार रखे।उदय महाराज ने कहा,,,भगवान रामकृष्ण ने सभी धर्म तथा मत और पथ को श्रद्धा और सम्मान करते सिखाया है।रामकृष्ण देव् धार्मिक एकता के प्रतीक है।रघुनंदन बनर्जी ने अध्यक्षीय भाषण दिया।कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।उसके बाद ठाकुर जी की भोग,आरती,पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण हुआ।2 बजे से भक्ति संगीत हुया जिसमे रेवा गोश्वामी, प्रवीर दास, पतित पावन दास, बिनय कालिंदी,तोड़ित मंडल,और कालिंदी समिति के कलाकारों ने भाग लिया।हरिनाम संकीर्तन और हरिलुट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।आनंद साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।राजकुमार साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर महितोष मंडल,मनी पाल, हेम पात्र, मोहितोष गोप,तपन तपन मंडल,अमित मंडल, कृष्ण मंडल,बेवी मंडल, सुजाता मरल,ब्रह्म मरल,हीरालाल दे,नीतू दे,अंजलि मंडल,सुबोध मंडल,सहदेव मंडल,मधु सूदन भट्टाचार्य, झरना साहू,तनुश्री,सावित्री गोप,तरुण दे,तपन दे,सनातन महतो,हिरण महतो,दिलीप महतो,हरगौरी महतो,निवारण मुदी,रीना मंडल,मंडल,सुधांशु कुंडू,राजू कुंडू,रंजन पालित,पद्मावती कुंडू,तरुण मंडल,दिलीप मंडल,अमल विश्वास,निताई महाकुड़, प्रशांत मंडल के अलावे जमशेदपुर और विभिन्न गांव के काफी संख्या में भक्त और महिलाएं उपस्थित थे।