झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड विधानसभा में नमाज़ कक्ष आवंटित किए जाने के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा में नमाज़ कक्ष आवंटित किए जाने के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए नमाज़ कक्ष आवंटित किए जाने के विरोध में भाजपाइयों द्वारा साकची गोल चक्कर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा की झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित किया गया है जो सरासर गलत है। उनका कहना था कि अगर नमाज के लिए कमरा आवंटित कर सकते हैं तो सभी धर्मों के लोगों को ध्यान में रखते हुए सभी धर्मों के पूजा के लिए एक-एक कमरा आवंटित करें अन्यथा इस फैसले को तुरंत वापस ले। हेमंत सरकार विधानसभा को सांप्रदायिक अखाड़ा नहीं बनाए, इस फैसले को उन्हे तुरंत वापस लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा की कल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे और आठ सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जायेगा।