झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक सम्पन्न झारखंड प्रभा का  सोलहवां अंक प्रकाशन किया जायेगा दुर्गापूजा में रचनाएं 15 अगस्त तक आमंत्रित प्रतिमाह तृतीय रविवार को साहित्यिक गोष्ठी करने का निर्णय

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक सम्पन्न
झारखंड प्रभा का  सोलहवां अंक प्रकाशन किया जायेगा दुर्गापूजा में रचनाएं 15 अगस्त तक आमंत्रित प्रतिमाह तृतीय रविवार को साहित्यिक गोष्ठी करने का निर्णय

जमशेदपुर-  माताजी आश्रम हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भवतारण मंडल ने की जिसमें परिषद के सदस्य, कवि,लेखक और साहित्य संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया।बैठक के पूर्व परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने सभी गुणीजनों का स्वागत किया।बैठक में परिषद का विगत 2022 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जो सर्व सम्मति से पास किया गया।बैठक में हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा के समय बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का सोलहवां  का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया।पत्रिका के लिए 15 अगस्त 2023 तक मौलिक रचनाएं आमंत्रित किया गया है।कोई भी साहित्यकार अपनी मौलिक रचनाएं बंगला,हिंदी, अंग्रेजी आदि भाषा में भेज सकते हैं लेकिन प्रकाशन का अंतिम निर्णय संपादक मंडली की होगी।पत्रिका का विमोचन आगामी 15 अक्टूबर को किया जायेगा।इसके अलावे प्रति माह तृतीय रविवार को साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन करने का बैठक में निर्णय लिया गया जो माताजी आश्रम के अलावे विभिन्न जगहों में किया जायेगा।पत्रिका के लिए विज्ञापन भी लिया जायेगा।बैठक के अंत में परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।बैठक में विश्वामित्र खंडायत, जय हरि सिंह मुंडा,नारायण चटर्जी, अमल कुमार दास, हेम चंद्र पात्र, सुधांशु शेखर मिश्र,कृष्ण गोप,आनन्द साहू,सुदीप कुमार मुखर्जी, सहदेव मंडल,राजकुमार साहू,कृष्ण पद मंडल,उज्वल मंडल,मिथुन साहू,शंकर चंद्र गोप,भवतारण मंडल आदि उपस्थित थे।