झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड राज्य सीनियर पुरुष आत्या-पात्या टीम घोषित

झारखंड राज्य सीनियर पुरुष आत्या-पात्या टीम घोषित

झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के तत्वावधान में दस दिवसीय झारखंड राज्य-स्तरीय पुरुष खिलाडियों का प्रशिक्षण शिविर बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 धुर्वा रांची के प्रांगण में आयोजित कि गयी।
इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर झारखंड पुरुष आत्या-पात्या टीम का चयन किया गया। चयनित झारखंड टीम सीनियर राष्ट्रीय पुरुष आत्या-पात्या प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से पुडुचेरी के लिए प्रस्थान करेगी। पुडुचेरी में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष आत्या-पात्या प्रतियोगिता दिनांक 8 से 10 जुन तक इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंडोर स्टेडियम, पुडुचेरी में आयोजित है इसमें झारखंड टीम भाग लेगी। यह प्रशिक्षण शिविर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं प्रशिक्षक सुभाष गांगुली के देखरेख में सम्पन्न हुआ। झारखंड टीम की घोषणा आज झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने की।
झारखंड पुरुष आत्या-पात्या टीम इस प्रकार हैं:-
सलीम टोपनो (कप्तान),रौशन कुमार (उपकप्तान) ,मनीष टोपनो , आनन्द प्रदीप आईन्द,दिलीप सिंह मुंडा (सभी रांची), दीपक प्रसाद (लोहरदगा) , सुधीर कुमार ( कोडरमा) बबलू कुमार (हजारीबाग) ,अक्षय कुमार (चतरा) , बिट्टू यादव (रामगढ़) , सूरज कुमार यादव (बोकारो) , शिवम कुमार (खूंटी)।
सुरक्षित खिलाड़ी :- गौतम कुमार (रांची) अभिमन्यु यादव (बोकारो)
प्रशिक्षक :- लेक्चरर अनुज कुमार (संतोष बीएड महाविद्यालय, तुपुदाना, रांची)
टीम प्रबंधक :- निशांत कुमार (शारीरिक शिक्षा शिक्षक)