झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी के साथ पांच प्रतिनिधिमंडल आरटीए सचिव श्याम नारायण राम  से मुलाकात कर परमिट मामले पर चल रही अफवाहों की जानकारी महासंघ ने ली

रांची – आज  झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी के साथ पांच प्रतिनिधिमंडल आरटीए सचिव श्याम नारायण राम  से मुलाकात कर परमिट मामले पर चल रही अफवाहों की जानकारी महासंघ ने ली और प्रतिनिधि मंडल ने परमिट एवं पड़ाव मामले पर का प्रस्ताव आरटीए सचिव के पास रखा जिस पर आरटीए सचिव ने महासंघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि रांची शहर में 2022 और 23 में जो भी सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन किया गया है उन सभी को रूट डिवाइड कर परमिट दें जिसके लिए परिवहन विभाग यातायात विभाग एवं रांची नगर निगम द्वारा बैठक की जा रही है और इस सप्ताह के अंदर में सभी रूट का चार्ट निर्धारित कर दिया जाएगा की किन-किन रूट में कितना परमिट देना है और रांची शहर के किस-किस चौक चौराहों पर से हटकर अस्थाई यात्री पड़ाव बना सके इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है जिस पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने आरटीए सचिव के पास अपना पक्ष को रखा की परिवहन विभाग यातायात और रांची नगर निगम द्वारा जो रूट निर्धारित किया जा रहा है उस समस्या का निदान हेतु झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ का जो भी सदस्य होगा और महासंघ जिनको प्रमाणित करेगा उन्हें सब को पहले अधिकार इस ऑटो मलिक का होगा जिसके लिए झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ रांची शहर के सभी मार्ग में सीएनजी ऑटो का सदस्य अभियान चलाया जाएगा सभी ऑटो चालक मालिकों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सदस्यता ग्रहण करके सदस्य बनने का कृपा करें ताकि जिन ऑटो मलिक को परमिट नहीं है उनका फॉर्म आरटीए कार्यालय में जमा कर सकें ताकि जल्द से जल्द उन सबको परमिट दिला सकें आज के प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर मुंडा उपस्थित थे
उक्त जानकारी प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ रांची झारखंड ने दी है