झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष पैराडाइज कुजूर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष पैराडाइज कुजूर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा स्वर्गीय कुजूर मृदुभाषी एवं कांग्रेस के समर्पित निष्ठावान नेता थे दस दिन पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी बिल्कुल स्वस्थ थे और समाचारों का आदान-प्रदान हुआ श्री तिवारी ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा जिला कांग्रेस ने एक समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है दुख की घड़ी में कोल्हान के सभी कांग्रेस जन उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें