झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की वित्त मंत्री से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के साथ मुलाकात

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की वित्त मंत्री से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के साथ मुलाकात के संदर्भ में कहा की प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देशों का अक्षरसः पालन किया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरयू राय अगर कांग्रेस पार्टी में आना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं श्री तिवारी ने यह भी कहा डॉ रामेश्वर उरांव एक अनुभवी एवं सुलझे हुए नेता है और उनके नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है और उनके ओजस्वी नेतृत्व में पार्टी संगठन वर्तमान सरकार को अपना पूरा सहयोग देते हुए इस महामारी में राज्य की जनता को कैसे बेहतर स्वास्थ सुरक्षा प्रदान की जाए इसके लिए सतत गतिशील हैं राज्य में कोई गरीब भूखा नहीं रहे इसके लिए हमारे नेता सतत प्रयत्नशील हैं उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अपने नीति और सिद्धांतो के साथ कभी समझौता नही करती है