झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी कोल्हान में प्रशासन की मुस्तैदी एवं सामाजिक राजनीतिक दल के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के सहयोग से दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण समापन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी कोल्हान में प्रशासन की मुस्तैदी एवं सामाजिक राजनीतिक दल के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के सहयोग से दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण समापन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी श्री तिवारी ने कहा की जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में दुर्गा पूजा लोगों के आस्था का पर्व है और इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है विसर्जन जुलूसों का शांतिपूर्ण समापन का श्रेय प्रशासन को जाता है और सभी पूजा समितियां धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने प्रशासन के आदेशों का अक्षरशः पालन किया उन्होंने कहा यह पर्व आपसी एकता सदभाव और बुराई को मिटाकर समाज में अच्छाई को आगे बढ़ाने वाला पर्व है उन्होंने समस्त जनता को विजयदशमी की बधाई दी