झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की सफलता को लेकर प्रदेश स्तरीय 15 सदस्यीय को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की गई जिसमें झारखण्ड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एस एस रिजवी छब्बन को शामिल किया गया

रांची – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग
के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने पत्र जारी कर बताया कि
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमैर खान के निर्देश के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की सफलता को लेकर प्रदेश स्तरीय 15 सदस्यीय को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की गई है जो निम्नवत है :- अब्दुल करीम अंसारी, एस. एस. रिजवी छब्बन, अख्तर अली,साकिर खान,जॉन दिलीप तिग्गा,गुलाम रब्बानी,वाहिद खान,तस्लीम अंसारी,सोहराब अंसारी,रौनक इकबाल,कुमुदिनी प्रभावती
तौकीर अख्तर,मंजूर आलम,अरसदुल कादरी,गुलरेज अख्तर
तसलीमा मल्लिक और मो. इसराफिल सहित उक्त को-ऑर्डिनेशन कमिटी राहुल गांधी की “भारत न्याय यात्रा” झारखंड की धरती पर फरवरी के प्रथम सप्ताह में पहुंचने जा रही है इसकी सफलता को लेकर गहन जनसंपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों यह सुनिश्चित करेंगे
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रभारी उमैर खान और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मंजूर अंसारी के द्वारा कोआर्डिनेशन कमिटी में शामिल किए जाने को लेकर झारखण्ड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एस एस रिजवी छब्बन को शामिल किए जाने को लेकर बहुत बहुत बधाई दी है श्री छब्बन ने कहा कि प्रदेश के इन दोनों नेताओं ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है मैं उसमें पूर्ण से खड़ा उतरने का प्रयास करुंगा श्री छब्बन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का शुक्रिया अदा किया है श्री छब्बन ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चौदह जनवरी से मणिपुर से राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल होकर न्याय यात्रा की सफलता की कामना की है श्री छब्बन को कोआर्डिनेशन कमिटी में शामिल किए जाने को लेकर उनके समर्थकों में काफी खुशी का लहर है