झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड प्रदेश के कार्यालय राम जानकी नगर कटहल मोड़ रांची में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड प्रदेश के कार्यालय राम जानकी नगर कटहल मोड़ रांची में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

रांची – अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड प्रदेश के कार्यालय जानकी नगर कटहल मोड़ रांची में आज प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ झा ने 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया । जबकि मंच का संचालन प्रदेश के महासचिव अजय झा ने किया ।आज आगन्तुकों का स्वागत प्रदेश कोषाध्यक्ष बिलट पोद्दार एवं जिला उपाध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया ।इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र नाथ झा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।