झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड में बदला मौसम का मिजाजः रांची सहित राज्य के 20 जिलों में छिटपुट बारिश

झारखंड में बदला मौसम का मिजाजः रांची सहित राज्य के 20 जिलों में छिटपुट बारिश

झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. प्रदेश के बीस जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और यहां छिटपुट बारिश भी हुई है. ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है
रांची: बांग्लादेश से लेकर उत्तर ओडिशा तक समुद्रतल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (TROUGH RUNS) के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. राज्य के 24 में से चार जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी के 20 जिलों में आसमान में बादल छाए होने के साथ साथ छिटपुट से हल्के दर्जे की बारिश हो रही है
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी आंशिक मेघगर्जन के साथ साथ गुरुवार सुबह से हल्की वर्षा हो रही है. आसमान में बादल छाए होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में कमी आयी है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है
पिछले चौबीस घंटे में जमशेदपुर रहा सबसे गर्म, गढ़वा रहा सबसे ठंडाः मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम 9.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रहा.
पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री
11.1 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया