झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड में 1345 नए मामले, रांची में भी आंकड़े घटने से राहत

झारखंड में 1345 नए मामले, रांची में भी आंकड़े घटने से राहत

रांची: झारखंड में कोरोना काबू होता दिख रहा है. रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 41,251 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,345 लोग संक्रमित पाए गए. इसी के साथ राज्य में चौबीस घंटे के अंदर 4,375 मरीजों ने कोरोन को मात दी. वहीं 37 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई. इसी के साथ रांची में 159 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं 12 मरीजों ने यहां कोरोना के चलते अपना दम तोड़ दिया. राज्य सरकार द्वारा राज्य में लगाये गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है, राजधानी समेत अन्य जिलों में भी संक्रमितों की संख्या हर दिन कम होते जा रही है.
*राज्य में कुल 37 मौते हुई*
इनमें बोकारो के 3, देवघर 2, धनबाद 2, पूर्व सिंहभूम 9, पश्चिमी सिंहभूम 1, सिमडेगा 1, साहिबगंज 1 रांची 12, रामगढ़ 1 पलामू 1, हजारीबाग 3, गढ़वा 1 मरीज शामिल है. वहीं राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22566 है. वहीं 24 घंटे में 4375 लोगों ने कोरोना को मात दी है.
*किस जिला में कितने संक्रमित*
बोकारो 81
चतरा 15
देवघर 64
धनबाद 94
दुमका 12
पूर्वी सिंहभूम 172
गढ़वा 40
गिरिडीह 60
गोड्डा 12
गुमला 66
हजारीबाग 73
जामताड़ा 15
खूंटी 47 145
कोडरमा 33
लातेहार 61
लोहरदगा 28
पाकुड़ 06
पलामू 57
रामगढ़ 28
रांची 159
साहिबगंज 22
सरायकेला 33
सिमडेगा 83
पश्चिमी सिंहभूम 84