झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जेएमएम बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती होंगे जमशेदपुर लोकसभा सीट से जेएमएम के प्रत्याशी

जेएमएम बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती होंगे जमशेदपुर लोकसभा सीट से जेएमएम के प्रत्याशी

जमशेदपुर- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. जमशेदपुर से बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती उम्मीदवार होंगे. समीर मोहंती बहरागोड़ा से वर्तमान में विधायक हैं. इंडिया गठबंधन ने झारखंड के सभी सीटों पर प्रत्याशी का घोषणा कर दिया है. सिर्फ एक जमशेदपुर सीट ही बाकी था उसका भी घोषणा हो गया. पहले तो जमशेदपुर को लेकर कई नामों की चर्चा थी. वहीं गांडेय विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है.
बता दें कि गांडेय विधानसभा सीट से सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया था. उसी दिन से यह कयास लगाया जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को चुनाव लड़ाया जा सकता है.