झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जदयू नेताओं ने कहा- भाजपा ने पीठ में छुरा घोंपा

जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पहले दिन ही उठा भाजपा से मतभेद पार्टी नेता बोगो सिंह, ललन पासवान ने चुनाव में लोजपा के खड़े होने पर खुलकर नाराजगी जाहिर की बिहार में चुनाव हुए अब दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि, नतीजों को लेकर अब तक साथी पार्टियों के बीच ही खटास बनी है। फिर चाहे वह राजद और कांग्रेस के बीच हो या भाजपा और जदयू के बीच सभी दलों के बीच एक-दूसरे को धोखा देने का मामला उठता ही आ रहा है। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब अपनी पार्टी के हारे हुए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे चुनाव परिणामों को भूलकर संगठन को मजबूत करें।दरअसल, जदयू नेता इस बात से नाराज हैं कि भाजपा ने लोजपा को उसके खिलाफ प्रत्याशी उतारने से नहीं रोका। इसी के चलते कई सीटों पर जदयू को नुकसान उठाना पड़ा। कुछ सीटों पर तो लोजपा प्रत्याशियों ने सीधे तौर पर जदयू प्रत्याशियों के वोट काटे और उनके जीतने की संभावना को कमजोर कर दिया। इसी मुद्दे को जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उठाते हुए पार्टी नेता बोगो सिंह, ललन पासवान ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारी हार के लिए लोजपा नहीं, भाजपा ही जिम्मेदार थी। लोजपा की क्या औकात कि वह हमें धोखा दे सके सारा खेल भाजपा ने रचा उसने हमारी पीठ पर छुरा घोंपकर धोखा दिया।हालांकि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बैठक के पहले दिन कहा कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम भूलकर जनता की सेवा का काम करना चाहिए। नीतीश ने कहा कि सभी नेता अपने क्षेत्र का वैसा ही ध्यान रखें, जैसा वे चुनाव जीतने पर करते थे उन्होंने पूरे पांच साल सरकार चलाने का आश्वासन दिया है

*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुना। इसी क्रम में मुख्यमंत्री से कई सामाजिक संगठन के लोगों ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं चलकर सभी लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सभी के हाथों से आवेदन लिया। मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है *

*कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 96 हुई: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है*