झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

इस संकट की घड़ी में समूचा भारत एक सुत्र में बंध करके एक मंच में खड़ा रहा :अभय सिंह

आज भारत का ऐतिहासिक दिन है जहां पूरी दुनिया कोविड वैश्विक महामारी से परेशान लगातार दो वर्षों से है वहीं भारत की 135 करोड़ की आबादी अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 महामारी से लड़ रही है
विश्व की आधी आबादी के बराबर भारत की आबादी है । कई देश विकसित राष्ट्र होने के बावजूद एवं कम आबादी होने के बावजूद अपने देश में वैक्सीनेशन को पूर्ण नही कर पा रही है वहीं भारत ने आज सिद्ध एक सौ करोड़ आम नागरिको को वैक्सीनेशन करके सिद्ध कर दिया कि आज देश विकासशील नहीं बल्कि विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है
कोरोनावायरस जैसी गम्भीर महामारी आने के पूर्व भारत के प्रति दुनियाँ के लोगों को संदेह था कि यह महामारी भारत के मानव समेत पुरी अर्थव्यवस्था को नष्ट करेगा लेकिन आज भारत में एक सौ करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन ने पूरी दुनिया को चकित कर दिया है और यह नेतृत्व एवं श्रेय भारत के प्रधानमंत्री को जाता है
धन्य है भारत माता की कोख से जन्म लेनेवाले जहां पर लोग स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद वीर सावरकर जैसे महर्षियों ने जन्म लिया उसी प्रकार पुन: 21वीं सदी में भारत को मजबूत करने को लेकर नरेंद्र मोदी सन्यासी की भूमिका में भारत की सेवा कर रहे हैं
भारत के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 बीमारी से निपटने के लिए जहां स्वदेशी वैक्सीन बनाया वही दुनिया के लोगों को सेवा भाव से कई गरीब देशों को बांटा यह भावना चरितार्थ करता है कि हम वसुदेव कुटुंबकम की विचारधारा को मानते है
धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो ,प्राणियों में सद्भावना हो ,विश्व का कल्याण हो ,यह हमारे वेदों और वेदांत में भारत ने हमेशा इसके प्रति भाव रखा है
अभय सिंह ने अपनी ओर से भारत सरकार एवं साथ ही इस कोरोनावायरस एवं महामारी से लड़ने वाले डॉक्टर नर्स चिकित्सक एवं समाज सेवी संस्था को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस संकट की घड़ी में समूचा भारत एक सुत्र में बंध करके एक मंच में खड़ा रहा