झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह के शहर आगमन पर टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने किया जोरदार स्वागत

इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह के शहर आगमन पर टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : आज इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह के जमशेदपुर आगमन पर टाटा मोटर्स के वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने चमरिया गेस्ट हाउस में जोरदार स्वागत किया! अपने यूनियन के ऑफिस पदाधिकारी के साथ चमरिया गेस्ट हाउस में बुके एवं शॉल प्रदान कर मजदूरों के नगरी जमशेदपुर में इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह का स्वागत किया गया !इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय उपस्थित रहे! चारों नेताओं ने जमशेदपुर में वर्तमान स्थिति में इंटक को और सुदृढ़ करने एवं असंगठित क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कामगारों तक इंटक के संगठन को पहुंचाने पर मंत्रणा हुई