झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

इंटक का विवाद खत्म डॉ संजीवा रेड्डी की नेतृत्व वाली इंटक को कांग्रेस ने अधिकारिक मान्यता दी 

इंटक का विवाद खत्म, डॉ संजीवा रेड्डी की नेतृत्व वाली इंटक को कांग्रेस ने अधिकारिक माना

नई दिल्ली- डॉ जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता वाली इंटक को कांग्रेस पार्टी ने मान्यता प्रदान की। यह बातें आज यूथ इंटक प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक मे यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष  रवि चौबे ने कहा कि 24दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक पत्र जारी कर डॉ जी संजीवा रेड्डी  के इंटक को मान्यता प्रदान करते हुए इंटक से सम्बन्धित सारे विवाद को खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के इस ऐतिहासिक फैसले को झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर से स्वगत किया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए  सोनिया गांधी , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  और दिंग्विजय सिंह  के प्रति आभार वयक्त किया और इंटक के सभी साथियों को शुभकामनाएँ दी और हरेक ज़िले में इस फ़ैसले का स्वागत धूम धाम से मनाने का फ़ैसला लिया गया है
बोकारो में ज़िला अध्यक्ष अब्दुल्ला अंसारी और यूथ इंटक पदाधिकारी राहुल प्रभात के नेतृत्व में बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में मज़दूर साथियों के बीच मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गई  राहुल प्रभात ने कहा कि अब इंटक का नेतृत्व निर्विवाद हो गया है और इससे अब मजदूर हित के कार्य करने में आने वाली कई कठिनाइयां कम होंगी |वहीं बरमो में इंटक नेत्री रेहना राज के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।
मौक़े पर रवि चौबे ने यह भी कहा की लेट ही सही पर सच्चाई सामने हैं। चंद्रशेखर दूबे उर्फ़ ददई दूबे हम सब के आदरणीय नेता हैं और उम्मीद हैं उनका आशीर्वाद भी हमें और सभी मज़दूर साथियों को मिलता रहेगा। और उम्मीद करते हैं की सभी लोग एक मंच पर साथ में आयेंगे और सभी मदभेद भूलाकर एक मज़बूत सेना मज़दूर साथीयो के हक़ के लिए लड़ाई लड़ेंगे