रांची : रांची जिला में डीसी छवि रंजन के आदेश पर लॉ एंड ऑर्डर मजिस्ट्रेट अखिलेश सिन्हा ने होम क्वारंटाइन पर भेजे गये करीब 100 लोगों के यहां जांच की. जिसमें 36 लोग घर पर नहीं पाये गये. जिसके बाद होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करनेवाले सभी 36 लोगों पर FIR किया गया.
इससे पहले मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की तरफ से सभी डीसी को होम क्वारंटाइन के नियमों का सही तरीके से पालन कराने संबंधी पत्र लिखा गया था. होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन साफ तौर से होता देखा जा रहा था. झारखंड में यह पहला मामला है कि एक दिन में होम क्वारंटाइन का पालन नहीं करने 36 लोगों पर एक साथ एफआइआर दर्ज हुआ है.
सम्बंधित समाचार
भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा सूर्य मंदिर मारपीट विवाद में उनके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में देंगे गिरफ्तारी.
हाता के माताजी आश्रम अब नये रूप में- सुनील कुमार दे
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा जमशेदपुर के द्वारा एग्रिको शिव मंदिर में अचला सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया