झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हमलोग एकजुट होकर झारखंड की चौदह सीटों पर भाजपा को हराएंगे: चंम्पाई सोरेन

हमलोग एकजुट होकर झारखंड की चौदह सीटों पर भाजपा को हराएंगे: चंम्पाई सोरेन

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर आदित्यपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत आज शाम 4 बजे आदित्यपुर के नोवंता के सभागार में मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन के नेताओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला जिले में आने वाली तीनों संसदीय क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने खुद एक एक बिंदु पर विचार किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महागठबंधन के नेताओ द्वारा दिए गए सुझाव को भी कलमबंद किया गया। बैठक में कांग्रेस, राजद के जिला तथा प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए। बैठक के उपरांत संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की सरायकेला जिला एक महत्वपूर्ण जिला है, जिसमें रांची, सिंहभूम और खूंटी संसदीय क्षेत्र आता है। यह तीनों सीट महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की झारखंड में चौथा राउंड से लोक सभा का चुनाव शुरू होना है। इसके लिए महागठबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। सरायकेला जिला एक बड़ा जिला है, जहां के मतदाता जीत का फैक्टर बनाते है और महागठबंधन यहां विपक्षी दल भाजपा से काफी आगे है। उन्होंने कहा की इस बार झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर महागठबंधन की जीत निश्चित है। भाजपा इस बार झारखंड के साथ पूरे देश से साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा की भाजपा की केंद्र शासित सरकार में दलित, आदिवासी और पिछड़ों को केवल ठगा गया है। लेकिन अब हम सब एक विचारधारा के लोग मिलकर भाजपा का सफाया करेंगे हमारे पुरखों ने बलिदान देकर देश को आजाद करवाया था लेकिन इस दस वर्षों में भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर काम कर देश को कुछ पूंजीपतियों के हाथ अर्थव्यवस्था देकर अप्रत्यक्ष रूप से देश को गुलाम बनाने की साजिश रच रहा है। जमशेदपुर में कांग्रेस और झामुमो के दावे के कारण प्रत्याशी की घोषणा में हो रहे विलंब पर कहा की हम-सब एकजुट है कोई मतभेद नहीं है, जल्द प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, राजद प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, सुरेश धारी, अवधेश सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ सुबेंदु महतो, गोपाल महतो, दीपक मंडल, कांग्रेस जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, राहुल यादव, संजय कुमार, दिवाकर झा, लालाबाबू सरदार, खिरोद सरदार, सविता साव, झरना मन्ना, संगीता प्रधान आदि अन्य कई लोग नंमौजूद थे।