झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हिंदुस्तानी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन  हिंदुस्तानी संघ टुइलाडुंगरी में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय को स्वामी विवेकानंद स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया

हिंदुस्तानी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन  हिंदुस्तानी संघ टुइलाडुंगरी में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय को स्वामी विवेकानंद स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.भाजमो के जिला पदाधिकारी समेत महानगर के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए. मधुर कविताओं और हास्य व्यंग्य से हिंदुस्तानी संघ सराबोर हुआ

 

जमशेदपुर – हिंदुस्तानी संघ टुइलाडुंगरी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हिंदुस्तानी संघ टुइलाडुंगरी  में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तानी संघ के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल हुए. भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी समेत महानगर के विभिन्न मंडलों से कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में हिंदुस्तानी संघ परिवार द्वारा विधायक सरयू राय को स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान प्रदान कर अभिनंदन किया गया.

मधुर कविताओं, हास्य व्यंग्य से हिंदुस्तानी संघ सराबोर हुआ. सभी ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी. कवियों में श्यामल सुमन, हरिकिशन चावला धनपत, दीपक वर्मा, नवीन अग्रवाल, डाँ संध्या सुफी, विजयनारायण सिंह, जयप्रकाश पांडे, अजय मुस्कान, शोभा किरण, डाँ वीणा भारती, डाँ लता प्रियदर्शनी ने अपने कविताओं से समा बांधा. कार्यक्रम में हिंदुस्तानी संघ के वरिष्ठ सदस्य मुनेशवर झा, मामराज गुप्ता, सतीश मिश्रा, बिलास झा, रामानंद मिश्रा, राम नारायण शर्मा, अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, मंजु सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, प्रकाश कोया, आकाश शाह, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, असीम पाठक, कैलाश झा, प्रेम सक्सेना, विजय नारायण सिंह, तिलेश्वर प्रजापती, मनकेश्वर चौबे, मनोरंजन सिन्हा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.