झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हिन्दू पीठ के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणपति महोत्सव की तैयारी जोरो पर

हिन्दू पीठ के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणपति महोत्सव की तैयारी जोरो पर

जमशेदपुर: आज हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि हिन्दू पीठ के प्रांगण में गणपति जी महाराज विराजमान है।इसलिए इस तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन हिन्दू पीठ के द्वारा 31 अगस्त से दो सितंबर तक किया जा रहा है।जमशेदपुर के सभी आम एंव खास व्यक्तियों को निमंत्रित किया गया है।गणपति महोत्सव के पहले दिन 31 अगस्त को जमशेदपुर में रहने वाले राजनीतिक नेताओं एंव समाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया है।प्रमुख रूप से अर्जुन मुंडा, विधूत वरण महतो,सरयू राय के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के ज़िला के पदाधिकारियों आएंगे शाम 6/30बजे संध्या आरती के बाद मंचीय कार्यक्रम होगा उस शाम जमशेदपुर की जानी-मानी गायकी श्रद्धा दास भजन गायेंगी। गणपति महोत्सव का दूसरे दिन एक सितंबर गुरूवार को जमशेदपुर की महिलाओं को समर्पित है उस दिन अनेकों महिला संगठन के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दू पीठ आऐगी एवं भगवान गणेश की आरती के बाद मंचीय कार्यक्रम करेंगी।उस दिन जमशेदपुर के बच्चो के द्वारा भक्ति गानों के साथ-साथ देश भक्ति गानों पर डांस का कार्यक्रम करेंगे।गणपति महोत्सव के आखरी दिन दो सितंबर की गणपति की संध्या आरती भूतपूर्व सैनिकों सेवा परिषद पदाधिकारी अपने परिवार के साथ करेंगे और उनके साथ विश्व हिन्दू परिषद,लघु उद्योग भारती,विद्यार्थी परिषद विद्या भारती के सदस्य शामिल रहेंगे।