

आज शाम को हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में आज अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर हिन्दू पीठ के सदस्यों द्वारा भव्य आरती एवं दीप उत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि श्री राम मंदिर का भूमि पूजन हिन्दू पुनः जागरण का प्रतीक है,हिन्दू पुनरूत्थान की उद्घोषणा हैं, हिन्दू आत्म विश्वास के पुनः उठ खडे होने का सूचक है,प्राचीन अस्त हिन्दू सभ्यता के उदय होने का शंखनाद है।आज के कार्यक्रम में अरूण सिंह,प्रकाश दूवे,सोमनाथ,चिंटू सिंह,संजू देबी,दीनानाथ पाठक आदि शामिल हुए।





सम्बंधित समाचार
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस( इंटक )के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया
नशा मुक्त मानगो के लिए भाजपा नेता विकास सिंह मिले वरीय पुलिस अधीक्षक से
श्रावण माह के तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक