झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सफल रहा: राजेश ठाकुर

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सफल रहा: राजेश ठाकुर

रांची – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद नेताद्वय ने झारखण्ड वाणी संवाददाता से एक भेंट में कहा कि आज कांग्रेस के लोग काफी उत्साहित हैं और अगले साठ दिनों तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरे जोश के साथ तैयार हैं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की साहेबगंज जिले के श्रीकुंड में गुमानी मैदान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम की सफलता मे शामिल होने के लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं गण विधायक गण एवं सभी अग्रणी संगठन/ विभागों के अध्यक्ष एवं सभी ज़िलाध्यक्षों के प्रति भी आभार प्रकट किया  उन्होंने कहा की सामूहिक नेतृत्व और निर्णय के साथ एक के बाद एक हम सभी साथ मिलकर सभी कार्यक्रम को सफल बना पा रहे हैं. उसी उत्साह एवं गतिशीलता के साथ हम घर घर कुंडी खटखटा कर राहुल गांधी  के पत्र को लेकर पहुंचने का काम करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के प्रति आभार प्रकट करते हुऐ कहा की झारखण्ड प्रभारी के निर्देशन और मार्गदर्शन से आज झारखंड कांग्रेस की सराहना सर्वत्र हो रहा है. साथ ही साथ कार्यक्रमों की निरंतरता एवं नियोजन से कार्यकर्तागण भी उत्साहित हैं और 2024 की तैयारी के लिये हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम हमारा लॉन्चिंग पैड है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के प्रभारी अर्जुन मोडवाडिया, राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन, एवं राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिये आभार प्रकट  किया.
उन्होंने कहा की कार्यक्रम स्थल पर ही राहुल गांधी  के संदेश पत्र की पचास हजार प्रति के वितरण के साथ इसका आगाज हो गया.