हंसा! मत जइयो उत देश
*******************
हंसा! मत जइयो उत देश।
जित राजा-जन हौ रंगीलो, धरो फकीरी वेष।।
हंसा! मत जइयो —–
नारी पूजन नवरात्रि में, होवत जहाँ विशेष।
उत नारी के शोषण होवत, दैहिक देवत क्लेश।।
हंसा! मत जइयो —–
बोलत सब नारी के महिमा, चरचा होत विदेश।
दूभर नारी जीवन अइसे, बिगड़े नित परिवेश।।
हंसा! मत जइयो —–
सृजन-मूल नारी सब माने, होवत शक्ति अशेष।
सोच सुमन नारी बिनु कइसे, जगत बचे ई शेष??
हंसा! मत जइयो —–
श्यामल सुमन
सम्बंधित समाचार
*राहुल गांधी की सजा पर रोक सत्य और न्याय की जीत: मंत्री बन्ना गुप्ता*
मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है सूलीईस गेट – विकास सिंह
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की झारखंड से दूरी पर बीजेपी का तंज, कहा- कर्नाटक जीत की खुमारी में खोए हैं प्रभारी