झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गुजरात, सौराष्ट्र एवं महाराष्ट्र मेंं हिट हुई ‘मीरा माथुर’

गुजरात, सौराष्ट्र एवं महाराष्ट्र मेंं हिट हुई ‘मीरा माथुर’

कार्तिक फिल्म्स, मूवी एन मूवीज एंड ताज ड्रीम एंटरटेनमेंट कृत ‘मीरा माथुर’ इस सप्ताह बॉम्बे सर्किट के गुजरात, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र के सिनेमा घरों में प्रदर्शित की गई और युवा दर्शकों को फिल्म पसंद आई। कोविड19 का दंश झेल रहे सिनेमाघरों में में भी चहल पहल लाने में भी ये फिल्म कामयाब रही।अहमदाबाद, भावनगर, कोल्हापुर के मल्टीप्लेक्सों में भी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। रोहित कुमार सिंह,मोहम्मद मुनव्वर खान और उस्मान खान द्वारा निर्मित फिल्म-‘मीरा माथुर’ एक युवा दम्पती की कहानी है। मीरा माथुर (खुशी राजपूत) के पति दर्पण माथुर (अश्विन कपूर) एक कम्पनी में अधिकारी हैं। सब कुछ ठीक चलता है, मगर मीरा को मातृत्व सुख नहीं मिल पा रहा है। दर्पण अपनी कमी देखने की बजाय मीरा पर आरोप लगाता रहता है। दाम्पत्य जीवन में कलह घर करने लगता है। अचानक मीरा की मुलाकात कार्तिक (एलेन कपूर) से होती है। मीरा के जीवन में बदलाव आने लगता है। वह फिर से चंचल हो उठती है। लेकिन, यह सब उसे किस मुहाने पर ले जाता है .. यही है ‘मीरा माथुर’ की मूल कहानी।
मीरा माथुर’ की शीर्षक भूमिका में खुशी राजपूत ने अच्छा काम किया है। अश्विन कपूर, एलेन कपूर भी ठीकठाक हैं। रमन अग्निहोत्री ने भी संतोषजनक काम किया है। राहुल कुमार सिंह का निर्देशन सामान्य श्रेणी का है। विवेक बक्शी का गीत संगीत कामचलाऊ है। इसाक खान का नृत्य निर्देशन, दिलीप यादव का एक्शन, रोहित के. सिंह का सम्पादन और शक्ति सोनी का छायांकन सामान्य है। कुल मिलाकर “मीरा माथुर” युवा पीढ़ी के दर्शकों के लिए एक अच्छा मनोरंजन है।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय