झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गठबंधन को जीताने का संकल्प लेकर रांची से लौटे आप नेता

गठबंधन को जीताने का संकल्प लेकर रांची से लौटे आप नेता

जमशेदपुर रांची में हुई उलगुलान रैली में शामिल होने गए आम आदमी पार्टी नेता गठबंधन प्रत्याशी को पूरे झारखंड में जीताने का संकल्प लेकर लौटे हैं।
महानगर आप के अध्यक्ष अभिषेक एवं आप नेता रईस अफरीदी ने रांची में राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल एवं राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय नेताओं ने इन्हें भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही साजिश की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दिया। लोगों के बुनियादी अधिकार स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी जैसे मुद्दों पर संघर्ष करने को प्रेरित किया और कहा कि आम आदमी पार्टी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्प करती है और इसी इरादे के साथ भारत को आगे ले जाना है।
इनके साथ प्रेम जी, हरभजन सिंह गिल, आमिर खान, संतोष भगत, मनोज सिंह आदि आप नेता शामिल थे।