झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

कांडेडीह में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

धनबाद : जिले के तोपचांची स्थित काण्डेयडीह में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा पर तानाशाही रवैया का आरोप लगाया. कार्यकर्ताओं ने भाजपा नियमावली के विरुद्ध एक बैठक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष खिरोधर मंडल की अध्यक्षता में की.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा का जमकर विरोध करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस विषय पर संज्ञान नहीं ली जाती तब तक विरोध चलता रहेगा. इस बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं का जनमत संग्रह कर धनबाद के सांसद, सिंदरी विधायक और निरसा विधायक से मिलकर ग्रामीण जिलाध्यक्ष को पदमुक्त करने का आग्रह किया जाएगा.

इस दौरान प्रदीप केवट ने कहा कि बीजेपी में हम लोगों को सम्मान नहीं मिल रहा है चुनाव के समय बूथ से लेकर पंचायत तक जाते है लोगों को समझाते है लेकिन हम लोगों का सुनने वाला कोई नहीं है.

वहीं राकेश दास का कहना है कि देश के प्रति ऊंचा विचार रखता हूं समाज देश के प्रति कुछ करने का उम्मीद रखता हूं. पद तो बाद कि बात है बीजेपी के प्रति आस्था रखते है तो पद की लोलुपता नहीं रहनी चाहिए.
नुनूलाल मंडल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनादर हो रहा है. वे पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं. पप्पू सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें पद से नहीं हटा दिया जाता हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे.

विजय मंडल ने कहा कि इसके खिलाफ शिकायत होगी. इस अवसर पर संजीव मिश्र,पूर्व जिला मंत्री राम प्रसाद महतो,राजेश सिंह,अजय सिंह, नंदलाल मुर्मू, पंकज मंडल,नेबुलाल केवट,विवेक मंडल आदि उपस्थित थे.