झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गोधन भइया चलले अहेरिया खोड़लीचा बहिना देली आशीष हो ना। जियसु हो मोरा भइया जीय भइया लाख बरिस हो ना के गान के साथ महिलाओं ने की भाईयों की लंबी उम्र की कामना

गोधन भइया चलले अहेरिया खोड़लीचा बहिना देली आशीष हो ना। जियसु हो मोरा भइया जीय भइया लाख बरिस हो ना के गान के साथ महिलाओं ने की भाईयों की लंबी उम्र की कामना

जमशेदपुर- आज बागबेड़ा कॉलोनी की महिलाओं ने लोक त्योहार गोधन की पूजा की। गोबर से बने गोधन भगवान की पूजा कर महिलाओं ने अपने परिजनों की लंबी उम्र की कामना की। गोवर्धन पूजा, भाई दूज और अन्नकूट को लगभग एक साथ मनाती महिलाओं और लड़कियों ने रुई से माला बनाते हुए भाईयों की आयु को जोड़ा। अन्न कूट के मौक़े पर पिटठा और तेल वाली चना दाल की पूड़ी आदि बनाने की परंपरा है। अन्न कूट के साथ-साथ दूध से बनी मिठाई और स्वादिष्ट पकवान भोग में चढ़ाए गए।
गोवर्धन पूजा के दौरान गोबर से गोवर्धन बनाकर गोवर्धन पर धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल आदि चढ़ाये गए। गोवर्धन जी गोबर से लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाए गए। नाभि के स्थान पर एक मिट्टी का दीपक रख दिया गया था। जिसे महिलाओं ने मुसल से कूटा।
पूजा के बाद गोवर्धन जी की सात परिक्रमाएं लगाते हुए उनकी जय बोलती महिलाओं ने परिक्रमा के वक्त हाथ में लोटे से जल गिराते हुए और जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी की। गोवर्धन गिरि भगवान के रूप में माने जाते हैं और इस दिन उनकी पूजा घर में करने से धन, संतान और गौ रस की वृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर जिला पार्षद डॉ कविता परमार के साथ कॉलोनी की महिलाओं ने अतिउत्साह के साथ भाग लिया।