झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

घोड़ाबांधा एवं सुंदरनगर मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, घोड़ाबांधा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घोड़ाबांधा एवं सुंदरनगर मंडल में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। वक्ताओं ने प्रस्तावित दस विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कृष्ण विहार में आयोजित घोड़ाबांधा मंडल के समापन सत्र में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति और विचारधारा होती है। भाजपा का कार्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण, माँ भारती को परम वैभव तक ले जाना, राष्ट्र को गौरव प्रदान करना, संगठन की संरचना, जनसेवा के प्रति संकल्पित सरकार बनाना ही सच्चे अर्थो में राष्ट्र निर्माण करना है। कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनुशासन, परस्परता, संपर्क, संवाद और प्रवास, यह पांच तत्व पार्टी को मजबूत करते हैं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और इसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का समान योगदान निहित है। मंडल के कार्यकर्ताओं को यह नहीं समझना चाहिए कि देश निर्माण में उनका क्या योगदान हो सकता है? भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है, एक आंदोलन है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और संघर्ष की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि शिविर के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता समाज और पार्टी को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से आज भारत विश्व गुरु बनने को अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धारा 370 और राम मंदिर जैसे वर्षों पुराने मुद्दों को सुलझाने में सफलता मिली। देशवासियों के भावना को अमलीजामा पहनाने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया।
पूर्व विधायक मेनका सरदार, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, कल्याणी शरण, भरत सिंह, संजीव कुमार, रमेश हांसदा, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, विकास सिंह, अमिताभ सेनापति और अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया
इस दौरान बबुआ सिंह, जितेंद्र राय, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनिल सिंह मुंडा, आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, विकास सहाय, हरदीप सिंह, आशीष पाल, सुशीला सरदार समेत सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल थे