झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गढ़वा में हैवानियत की हद,नशे में धुत पिता ने बेटी के हाथ पैर बांध, रिश्ते को किया शर्मशार,फरार

गढ़वा में हैवानियत की हद,नशे में धुत पिता ने बेटी के हाथ पैर बांध, रिश्ते को किया शर्मशार,फरार

गढ़वा: ज‍िले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिता के द्वारा अपनी 17 वर्षीय मासूम बच्ची का हाथ पैर बांधकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने के बाद पिता फरार बताया जा रहा है।घटना के दूसरे दिन बड़ी मम्मी, दादा-दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नानी के घर चली गई। साथ ही इस घटना की जानकारी अपनी मां एवं मामा को दी। इसके बाद बुधवार को उनके साथ घटना की शिकायत लेकर थाना में की। पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। पुलिस उसे शीघ्र पकड़ने का दावा कर रही है।
पीड़‍िता के मुताबिक मां एवं पिता के बीच 11 जनवरी 2022 की रात में विवाद हुआ था और पिता ने मां की पिटाई कर डाली थी। जिसके बाद मां अपने भाई के साथ 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला राबर्टसगंज इलाज के लिए चली गई।वह 13 जनवरी को घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके प‍िता के नशे में धुत होकर आए।उसकी बर्बरता से हाथ पैर बांधकर और मुंह दबाकर दुष्कर्म करता रहा और और छटपटाती रही। उसके बाद वह फरार हो गया।
इस घटना के दूसरे दिन पीड़िता के मुताबिक बड़ी मम्मी, दादा-दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नानी के घर चली गई। साथ ही इस घटना की जानकारी अपनी मां एवं मामा को दी। इसके बाद बुधवार को उनके साथ घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। साथ ही न्याय की मांग की।