झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गढ़वा जिले के भाजपा महामंत्री संतोष दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर बोला हमला

गढ़वा जिले के भाजपा महामंत्री संतोष दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर बोला हमला

गढ़वा : गढ़वा जिला भाजपा महामंत्री संतोष दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है जिस तरह से दुमका में शाहरुख खान द्वारा अंकिता सिंह पर खुलेआम पेट्रोल फेंककर आग लगाया गया इससे यह साबित होता है कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पिड़िता अस्पताल में तड़प रही थी और दुसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विधायको के साथ पिकनिक कार्यक्रम चिकेन मटन बिरयानी खा रहे हैं नौका विहार कर रहे हैं। बेशर्मी की हद तब हो गई जब मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेवार पद पर रहकर हेमंत सोरेन महिला विधायको के बीच खड़ा होकर सीटी बजा रहे हैं इतना घृणित काम अब तक के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया था।
उन्होंने कहा कि बेशर्मी की पराकाष्ठा तब हो गई कि जब पिड़िता अंकिता सिंह के मौत के बाद भी सरकार का कोई भी प्रतिनिधि देखने तक नहीं पहुंचा। जबकी मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से ही विधायक हैं लेकिन वे भी मुख्यमंत्री के पिकनीक पार्टी में शामिल होकर आनंद ले रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की नीति अपना रही है हिन्दु महिलाओं के ऊपर खुलेआम हमला हो रहा है लेकिन हेमंत सरकार में शामिल किसी मंत्री विधायक का एक बयान तक नहीं आता है
उन्होंने कहा कि दुमका कांड मामले में झामुमो कांग्रेस महागठबंधन के नेताओं ने कोई कार्रवाई नहीं किया। झामुमो के लोग सत्ता भोगी है झामुमो को जनता का किसी सुख दुख से कोई मतलब नहीं है झामुमो जब से सत्ता में आई है झारखंड में अपराधियों का तांडव जगजाहिर हो चुका है इस सरकार में खुलेआम गुंडाराज चल रहा है लुट हत्या बलात्कार जैसे घटनाएं आम हो चुकी है झामुमो सरकार में महिला अत्याचार खुलेआम हो रहा है झामुमो सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब से झामुमो सरकार बना है सैकड़ों महिलाओं का मौत हो चुका है हेमंत सरकार के मंत्री विधायक खुलेआम झारखंड को लुटने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पुरे झारखंड में खनिज संपदा को लुटा जा रहा है जनता त्राहि त्राहि कर रही है हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है प्रदेश से भी बदतर स्थिति गढ़वा की बनी हुई है जहां स्थानीय विधायक सह मंत्री भ्रष्टाचार अपराधियों का संरक्षण दे रहे हैं वर्तमान में मेराल के घटना को इसी कड़ी में देखा जा रहा है नाथू चौधरी के हत्यारे आज बेखौफ घूम रहे हैं अभी तक अपराधियों पर करवाई नहीं हुआ क्योंकि मंत्री का संरक्षण प्राप्त है । वर्तमान हालात को देखते हुए प्रदेश में एक ही विकल्प है सिर्फ राष्ट्रपति शासन का यह भ्रष्ट सरकार को तत्काल बर्खास्त कर यहां राष्ट्रपति शासन लगे जिससे प्रदेश के हालात में सुधार हो सके। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे