झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गांधी घाट पर छठ अलबम की हुई शूटिंग दर्जन से ज्यादा कलाकारों ने लिया भाग

गांधी घाट पर छठ अलबम की हुई शूटिंग दर्जन से ज्यादा कलाकारों ने लिया भाग

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू होने में महज अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में शहर के कलाकर एक से बढ़कर एक छठ का अलबम बना रहे है।
इस क्रम में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह के नेतृत्व में सिंह फिल्म् प्रोडक्शन के बैनर तले साकची स्थित गांधी घाट पर दो छठ विडियो एलबम की शूटिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर दर्जन से अधिक महिला और पुरुष कलाकारों ने अभिनय और नृत्य किया। इस अवसर पर फलवा से भरल दऊरवा और ए दीनानाथ विडियो अलबम की शूटिंग हुई। अलबम का निर्माण शिव पूजन सिंह ने किया है।वहीं इसके गीत और निर्देशन भी शिव पूजन सिंह ने किया है।उन्होंने बताया की लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू होने वाला है। ऐसे में भक्तों के लिए छठ गीत बना रहे हैं। उन्होंने कहा की अलबम के गीत और म्यूजिक काफी कर्णप्रिय है।इसे बहुत रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया की वे हर साल छठ पूजा में गीत का निर्माण करते है।साथ ही शहर के नए कलाकारों को मौका भी देता हूं।
एलबम में काम करने वाले कलाकार
निर्माता : शिवपूजन सिंह
गायिका , खुशबू सिंह, खुशबू
डीओपी : सोलेमन दास, पुष्पेंद्र महतो, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अनु ओझा, सूरज मिश्रा,प्रिया श्रीवास्तव,विभा ओझा,सपना, किरण मिश्रा,पल्लवी कौर, नीतू पांडे