झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो मानगो मंडल की बैठक पारसनगर में संपन्न हुई

भाजमो मानगो मंडल की बैठक पारसनगर में संपन्न हुई. छठ पर्व की तैयारियों एवं मानगो क्षेत्र में जनसम्पर्क बढाने और मुलभुत समस्याओं को दुर करने पर चर्चा हुई.

भाजमो मानगो मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा की अध्यक्षता में पारसनगर में आयोजित हुई. बैठक में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. बैठक में छठ पर्व के मद्देनजर विभिन्न तैयारियों पर चर्चा हुई साथ ही क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान बढाने और हर गली- मोहल्ले से लोगों को संगठन में जोड़ने पर रणनीति बनाई गई. तय हुआ की आगामी नगर निगम चुनाव में भाजमो पुरे दमदार तरीके से मैदान में उतरेगी.क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर भाजमो मानगो मंडल ने जल्द आंदोलन का बिगुल फूंकने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आकाश शाह, मानगो मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह मल्लू, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम दीक्षित, निरज कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.