झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गांधी आश्रम के मुखिया के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

गांधी आश्रम के मुखिया के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

जमशेदपुर-आज न्यु बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम विकास भवन परिसर में गांधी आश्रम के लोक प्रिय मुखिया स्व काली चरण मंडल का 61 वर्ष की आयु में अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन 22 अप्रैल को हो गया था उन्हीं की याद में एक शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । मौके पर उपस्थित आश्रम के सदस्यों ने नम आंखों से अपने प्रिय मुखिया स्व काली चरण मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर ,दीप प्रज्वलित कर ,श्रद्धांसुमन अर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आश्रम के संरक्षक शंभु मुखी डुंगरी ने कहा स्व काली चरण बतौर गांधी आश्रम के मुखिया पद पर रहते हुए कई विकास कार्य को संपादित किया वे सरल और हंसमुख प्रवृत्ति के इंसान थे जो हमेशा आश्रम और आश्रम वासियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहते थे भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कीर्ति हमेशा हम सबों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी एवं अपने किए गए कार्यों के लिए सदा सबों के बीच याद किए जाते रहेंगे उन्होंने अपने बहुमुखी प्रतिभा का उपयोग करते हुए बाराद्वारी गांधी आश्रम को जमशेदपुर में एक विशेष पहचान दिलाया। आज के शोक सभा में मुख्य रूप से गांधी आश्रम के संरक्षक शंभू मुख्य डूंगरी आर एस एस के रविंद्र कुमार सिंह ,पंकज दत्ता, सलाहकार घनश्याम महानंद ,जय सागर ,बगलामुखी गांधी आश्रम के वरिष्ठ मुखिया घासीराम बरिया, टिकेश्वर महल, संतोष सेठ ,मित्रों प्रधान ,चंदन कुमार कुंभकार ,गौरी शंकर ,भाई निर्मली सेठ ,पहलाद नाग ,सुरेंद्र पांडा, टिकेश्वर नायक ,राकेश भाई ,वंशी पाल ,विक्की मैहर, तूफान प्रधान, नरेश प्रधान ,सुरेश प्रधान ,प्रकाश महतो ,कोटवाल सहादेव, अदावत, राजेश मेहर, गोविंदा डांग ,सदानंद बधार एवं काफी संख्या में आश्रम वासी उपस्थित थे