झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एक तरफ जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया को 200 कंबल एवं दूसरी तरफ पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल दिए जाने के विरोध में जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय पहुँचे

एक तरफ जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया को 200 कंबल एवं दूसरी तरफ पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल दिए जाने के विरोध में जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय पहुँचे
इस दौरान जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने आधे से ज्यादा 42 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को सौंपने गए तो वीडियो प्रवीण कुमार ने पंचायत समिति सदस्यों की ज्यादा संख्या को देखते हुए मीटिंग हॉल में मांग पत्र लेने की बात कही। पंचायत समिति सदस्यों ने मीटिंग हॉल में काफी इंतजार करने के पश्चात नहीं आने पर पंचायत समिति सदस्य ने वीडीओ को बुलाने उनके कक्ष में गए। वीडीओ आने की बात कह कर इसी बीच मौके देखकर मीटिंग हॉल में गए बिना एवं बिना मांग पत्र लिए चलते बने। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों की इसकी खबर मिलते ही जमकर कार्यालय के गेट के समक्ष उनका पुरजोर विरोध किए।
उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुट होकर जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को 42 पंचायत समिति सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त माँग पत्र सौप दिया गया। और उसकी एक कॉपी पंचायती राज मंत्री एवं झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को भी भेज दी गई है इन सारी घटनाओं से अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अवगत करवाया गया । जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने इस घटना पर वीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए हैं।
सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि 5000 की आबादी पर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य दोनों चुनाव में जीत कर जनता की सेवा करने आते हैं। वहीं मुखिया को 200 कंबल एवं पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल दिया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। इस तरह पंचायत समिति सदस्यों के साथ भेदभाव एवं सौतेलापन का व्यवहार करना कतई शोभा नहीं देता है। पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में निर्णय नहीं लेकर अपने मन से मात्र 15 कंबल का निर्धारित करने का निर्णय ले लेना बिल्कुल गलत है। इसका पंचायत समिति सदस्य पुरजोर विरोध करते हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुट होकर कंबल की संख्या नहीं बढ़ाने पर आंदोलन करने की भी धमकी दी है।
इस मौके पर पंसस सिनी सोय, संजना लुगुन, सुनील गुप्ता, संगीता पात्रो, प्रभा हाँसदा, सोमवारी पात्रो, लक्ष्मी बोदरा ,आशीष पाल, सत्यवीर सिंह बग्गा, आर्या देवी, संगीता देवी, रीना सरदार, नारायण बेसरा, दीपू सिंह, आरती करूवा, आजाद सामंत, गीतिका प्रसाद, रविया हसन सहित कई पंसस उपस्थित थे।
वीडीओ द्वारा जारी कंबल आवंटन वितरण करने की संख्या एक नजर में
पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार को 400
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी को 500
जिला परिषद सदस्यों को 80
पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल
मुखिया को 200 कंबल दिया जा चुका है।