झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, धर्मेंद्र सोनकर नगर कार्यकारी अध्यक्ष और अमित राय ग्रामीण अध्यक्ष, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष चंन्द्र शेखर दास, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बाबू हेम्ब्रम और अम्बुज कुमार पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नवनिर्वाचित अध्यक्षों की घोषणा के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं के द्वारा विरोध में विगुल बजाने के बाद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने कमिटी गठन में रद्दो बदल करते हुए कमिटी का पुनर्गठन किया गया है
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, धर्मेंद्र सोनकर नगर कार्यकारी अध्यक्ष और अमित राय ग्रामीण अध्यक्ष, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष चंन्द्र शेखर दास, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बाबू हेम्ब्रम और अम्बुज कुमार पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है
झारखण्ड के सभी नवनिर्वाचित मनोनीत जिलों के जिला अध्यक्षों का नाम इस प्रकार है
1पंकज प्रसाद तिवारी- रामगढ,शौलेन्द् कुमार यादव-हजारीबाग, नारायण वर्णवाल-कोडरमा, सतीश केडिया-गिरीडीह,प्रो उदय प्रकाश-देवघर, दिनेश प्रसाद यादव- गोड्डा, अनिल किन्नर ओझा- साहेबगंज, कुमार सरकार-पाकुड, महेश राम चंद्रवंशी- दुमका, हरि मोहन मिश्र-जामताडा, राशीद रज्जा अंसारी- धनबाद, उमेश प्रसाद गुप्ता- बोकारो, कुमार राजा- रांची नगर,अनारुल हक अंसारी- रांची ग्रामीण, रवि मिश्रा- खूंटी, डेविड तिर्की- सिमडेगा, चैती उरांव- गुमला, शकील अहमद अंसारी- लोहरदगा, मुनेश्वर उरांव- लातेहार, श्रीकांत तिवारी- गढ़वा, प्रमोद कुमार दूबे- चतरा एवं जैश रंजन पाठक- पलामू को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन ने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आंनद बिहारी दूबे, कार्यकारी अध्यक्ष शहरी धर्मेन्द्र सोनकर और कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अमित राय को बनाए जाने पर बधाई दी और उन्होंने कहा कि श्री दूबे के कार्यकाल में कांग्रेस संगठन कोल्हान प्रमंडल में भी मजबूत होगा
सरायकेला खरसावां कांग्रेसी गंभीर प्रसाद सिंह और समरेंद्र नाथ तिवारी ने कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्ष के मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रांची महानगर के जिलाध्यक्ष कुमार राजा समेत सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनायें दिया है।
उन्होंने आशा और विश्वास व्यक्त किया हैं कि सभी के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस और मजबूत होकर राज्य की जनता की आवाज बनेगा।
नवमनोनीत जिला अध्यक्षों के घोषणा के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर और नए ऊर्जा के साथ संगठन हित में कार्य करने की जोश उमड़ पड़ी है
कांग्रेस नेता समरेंद्र नाथ तिवारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चंद्रशेखर दास को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
ए आर कैलाश पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस कदमा प्रखण्ड ने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष शहरी धर्मेंद्र सोनकर और कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अमित राय को मनोनीत किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई दिया है
झारखंड में नई घोषित कमेटी में मुस्लिमों की उपेक्षा पर राज्य सभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी नाराज़ चल रहे थे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से फोन पर जताया विरोध कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया आश्वासन मिलने के लिये बुलाया कमेटी में हो सकता है थोड़ी सी फेरबदल संभावना बन रही थी
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के झारखण्ड में जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा के बाद अल्पसंख्यकों को जगह नहीं मिलने पर विरोध जताया उस विरोध के कारण राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के दखलअंदाजी के कारण झारखण्ड प्रदेश के द्वारा जिला अध्यक्षों के पदों पर दो अल्पसंख्यक समुदाय और दो दलित वर्ग का जिला अध्यक्ष बनवाया गया । इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमेर खान और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन का भी सराहनीय योगदान रहा हैं झारखंड की राजनीति परिस्थितियों और गतिविधियों से राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को पिछले 36 घंटे से केंद्रीय नेताओं को अवगत कराया जा रहा था इन नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अविनाश पांडे को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है और कहा कि झारखण्ड प्रदेश की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सभी समुदायों का समावेश करने से संतुलित कमिटी का गठन हो गया है
रामगढ़-शांतुन मिश्रा, कोडरमा-नारायण वर्णवाल, गढ़वा-श्री कांत तिवारी और साहेबगंज-अनिल किन्नर ओझा को जिला कमेटी से हटाकर प्रदेश कमेटी में रखा गया है