झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

डुमरिया प्रखंड अन्तर्गत कुमड़ाशोल ग्राम पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज डुमरिया प्रखंड अन्तर्गत कुमड़ाशोल ग्राम पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात विभिन्न विभाग के कर्मियों/ पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग में चल रही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। आज के इस शिविर में अलग-अगल विभागवार स्टॉल लगाया गया था। साथ ही आज के इस कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया जिसकी विवरणी निम्नवत है मुख्यमंत्री फुलो झानों योजना के तहत् 05 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया, 73 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण, नौ लाभुकों को केसीसी लोन एक लाभुक को सीसीएफ एसएचजी लोन, धोती साड़ी योजना अंतर्गत 8 लाभुक को धोती साड़ी का वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 5 लाभुकों चेक दिया गया।
साथ ही आज के इस कार्यक्रम में कुल 1572 आवेदन प्राप्त हुए विभाग बार प्राप्त आवेदनों की विवरणी निम्नवत है:- आवास से संबंधित 480 आवेदन, कृषि से 02, सर्टिफिकेट हेतु 45, पेयजल से संबंधित 07, उर्जा से एक, ई-श्रम कार्ड हेतु 07, स्वास्थ्य एवं पोषण 26 भूमि सुधार हेतु 8 आजीविका हेतु एक टीडीएस 776 छात्रवृत्ति हेतु एक सामाजिक सुरक्षा हेतु 120 एवं अन्य में 58 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में माननीय विधायक श्री संजीव सरदार पोटका विधानसभा क्षेत्र, वरीय पदाधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनी कांत मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परिषद् सदस्य,20 सूत्री अध्यक्ष, प्रमुख महोदया, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड मेंबर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी विभाग के कर्मचारी, पंचायत सचिव, ग्रामीण आदि उपस्थित थें।*=============================*