झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

डुमरिया प्रखंड अन्तर्गत खैरबनी ग्राम पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डुमरिया प्रखंड अन्तर्गत खैरबनी ग्राम पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात विभिन्न विभाग के कर्मियों/ पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग में चल रही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। शिविर में अलग-अगल विभागवार स्टॉल लगाया गया था। साथ ही आज के इस कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया जिसकी विवरणी निम्नवत है मुख्यमंत्री फुलो झानों योजना के तहत् 04 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया, 147 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण, 02 लाभुक को सीआईएफ लोन, 2 लाभुक को सीसीएल लोन, 11 लाभुक को केसीसी लोन, धोती साड़ी योजना अंतर्गत 05 लाभुक को धोती साड़ी का वितरण,320 लाभुकों को कंबल दिया गया, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 5 लाभुक को चेक दिया गया।
साथ ही आज के इस कार्यक्रम में विभागवार प्राप्त आवेदनों की विवरणी निम्नवत है:- 15वें वित्त आयोग से 26,आवास से संबंधित 317 आवेदन, कृषि से 07, सर्टिफिकेट हेतु 31, पेयजल से संबंधित 46,ई-श्रम 02, उर्जा से 03,वन विभाग से 32, अंचल कार्यालय से 162,आजीविका हेतु 93, फूलों झानों आशीर्वाद योजना हेतु 15, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत 6 आवेदन, राशन कार्ड से संबंधित 98, पशुधन हेतु 59, सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी वितरण हेतु 1234, छात्रवृत्ति हेतु 121, सामाजिक सुरक्षा हेतु 64, कंबल वितरण हेतु 3, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेतु 82 आवेदन प्राप्त हुए। माननीय विधायक श्री संजीव सरदार पोटका विधान सभा क्षेत्र, वरीय पदाधिकारी-सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, 20 सूत्री कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष, प्रमुख , उप प्रमुख, मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड मेंबर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी विभाग के कर्मचारी, पंचायत सचिव, ग्रामीण आदि उपस्थित थें।*=============================*