झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दुमका में अंकिता नामक लड़की की मौत के बाद हेमंत सोरेन एवं इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता साथ में पिकनिक मना रहे थे मुख्यमंत्री उस पिकनिक में सीटी बजा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री हंस रहे हैं: देवेंद्र सिंह

जमशेदपुर- पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि दुमका में अंकिता नामक लड़की को एक बहसी दुर्दांत अपराधी द्वारा जलाकर हत्या कर दिया गया वह कई दिनों से दुमका के अस्पताल में मौत से जूझ रही थी वहीं हेमंत सोरेन एवं इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता साथ में पिकनिक मना रहे थे मुख्यमंत्री उस पिकनिक में सीटी बजा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री हंस रहे हैं लेकिन बेकसूर लड़की इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है यह बेशर्म सरकार को शर्म भी नहीं आती स्वास्थ्य मंत्री लूट खसोट के भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं स्वास्थ्य की व्यवस्था चारों तरफ झारखंड में चरमरा गई है केवल बड़ी-बड़ी बातें हो रही है अपराधियों का मनोबल बढ़ा है इनके संरक्षण में अपराधी पल रहे हैं। झारखंड सरकार की नाकामी से भाजपा चुप नहीं बैठेगी