झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दोमुहानी में आयोजित महाआरती में शामिल हुए प्रमोद गुप्ता

दोमुहानी में आयोजित महाआरती में शामिल हुए प्रमोद गुप्ता महाशिवरात्री के अवसर पर स्वर्णरेखा और खरकाई नदी के संगम तट पर भव्य महाआरती का सफल आयोजन के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता  को दी बधाई

जमशेदपुर :-सामाजिक न्याय के योद्धा और झारखंड सरकार के सबसे तेजस्वी ओजस्वी मंत्री  बन्ना गुप्ता  के सौजन्य से सोनारी दो मुहानी में (स्वर्णरेखा और खरकाई नदी  के महासंगम तट पर) आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर वृहद् स्वर्णरेखा आरती पूजन का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया  मंत्री  ने श्रद्धालुओं के जन सैलाब को देखते हुए स्वर्णरेखा और खरकाई के संगम तटीय क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। जिसे सभी श्रद्धालुजन अपने मोबाईल फोन से टॉच लाईट जलाकर सहर्ष समर्थन किये इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों ने दिन रात मेहनत की। सभी साथियों का आभार भारत संस्कार के संगठन मंत्री और बन्ना गुप्ता सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  प्रमोद गुप्ता का अपनी पूरी टीम के साथ उक्त मौके पर गरिमामयी उपस्थिति रही