धनतेरस और दीपावली में लूट की थी योजना पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
गढ़वाः पुलिस ने समृद्धि और उत्साह का पर्व धनतेरस दीपावली का मजा किरकिरा होने से बचा लिया! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा के मुख्य बस स्टैंड सोनपुरवा से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है!
वे बाहर से सोना-चांदी लेकर गढ़वा आने वाले व्यापारियों को लूटने की योजना बना रहे थे! पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है!
बता दें कि गढ़वा के एसपी अंजनी कुमार झा को सूचना मिली थी कि अपराधी बाहर से सोना-चांदी लेकर गढ़वा आने वाले व्यापारियों को लूटने की योजना बना रहे हैं! उन्होंने फौरन इसके लिए एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया!
इंसेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने गढ़वा बस स्टैंड को चारों ओर से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया! पुलिस की लगातार कोशिश रंग लाई! पुलिस ने स्टैंड से भाग रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया! दोनों की जांच पड़ताल शुरू की!उनके पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया!
सम्बंधित समाचार
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी नगर कार्य कारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा उलियान स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर चमरिया गेस्ट हाउस स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद निर्मल महतो के 36 वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल उलियान जमशेदपुर स्थित उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने कहा अपने वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का बना रहे हैं झारखंड