झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

देश में हॉकी सिमडेगा के नाम से जाना जाए सिमडेगा जिला- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

देश में हॉकी सिमडेगा के नाम से जाना जाए सिमडेगा जिला- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दो दिवसीय सिमडेगा दौरे पर हैं. आज उन्होंने खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सिमडेगा को हॉकी के लिए देशभर में ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए. देशभर में सिमडेगा जिला हॉकी सिमडेगा के नाम से जाना जाए.

सिमडेगाः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जिला खेल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने जिला में खेल खासकर हॉकी के विकास पर जोर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि सिमडेगा में खेल के स्वर्णिम दिन आएंगे. सिमडेगा जिला देशभर में हॉकी सिमडेगा के नाम से जाना जाए.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दो दिवसीय सिमडेगा दौरे पर रहे. शुक्रवार को उन्होंने हाॅकी की नगरी सिमडेगा में सभी तरह के खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा जिला के सभी खेल संघ के साथ बैठक कर हाॅकी की नगरी सिमडेगा में हाॅकी के साथ-साथ सभी खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा सिमडेगा हाॅकी के ब्रांड के रूप में विकसित होगा. साथ ही यहां अन्य खेलों को भी बढ़ावा देते हुए उसके अनुकुल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे. ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंच कर महिला हॉकी खिलाड़ियों ने फिर पुरानी दिन को फिर वापस लौटाने का भरोसा दिखाया है. साल 2024 में हॉकी की बेहतरी के लिए सिमडेगा जिला क्या बेहतर कर सकता है, इसके लिए प्रयास किया जाए. भारत सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जितनी भी राशि की आवश्यकता होगी राज्य सरकार प्रपोजल भेजें मैं उस दिशा में पैसा दिलाने का प्रयास करूंगा.
सिमडेगा में खेल के प्रति विजन डॉक्यूमेंट बननी चाहिए, जिससे खिलाड़ी नेशनल इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचकर देश और राज्य का नाम रोशन करें. सभी खेल संघ कोर्डिनेशन बनाकर सिर्फ हॉकी ही नहीं बल्कि सभी खेलों में सिमडेगा जिला आगे बढ़े उसका प्रयास हो. इस मौके पर हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक नहीं होने सहित कई मांगों को केंद्रीय मंत्री के पास रखा है. साथ ही क्रिकेट एसोसिएशन के तौकीर उस्मानी और श्रीराम पुरी ने भी विभिन्न खेलों से संबंधित सुझाव रखा.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वनाधिकार पट्टा पर जोर देते हुए कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को उनका हक दिया जाए. इस मौके पर सिमडेगा उपायुक्त सुशांत गौरव भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री विमला प्रधान, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता सहित सभी खेल संघ के सदस्य मौजूद थे.